पृथ्वी को बेहतर कैसे बनाएं ?
28 जुलाई पृथ्वी संरक्षक दिवस पृथ्वी को बेहतर कैसे बनाएं ? प्रकृति की सुरक्षा और हमारी सेहत, रोज़गार, आर्थिकी व विकास के रिश्ते को बताए बगैर बात बनेगी नहीं। इस रिश्ते को समझन-समझाना ही पृथ्वी को बेहतर बनाना है। लेकिन बच्चों को बताने से पहले एक बात सुनिश्चित कर लें कि आप खुद भी उस काम को अंजाम दें, जिसे करने की आप बच्चों से अपेक्षा कर रहे हैं। कोरी बातें न करें। अच्छी बातों को कार्यरूप दें, वरना वे बेअसर रहेंगी। बच्चे भी यही काम, बड़ों को समझाकर कर सकते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी28 जुलाई पृथ्वी संरक्षक दिवस आ ही गया| सोचना यह है कि हम इसे कैसे मनाएँ? सीधे कहूँ तो इस दिवस पर दुनिया भर में गोष्ठी, सेमिनार, संवाद, कार्यशालाएँ आयोजित होती ही हैं। इनमें भाग ले सकते हैं; इनका आयोजन कर सकते हैं; इनके आयोजन में मदद कर सकते हैं। इसके लिये कोई बड़े खर्च और आयोजन की जरूरत नहीं। आप चाहें तो अपने आसपास के बच्चों को इकट्ठा कर पृथ्वी की चुनौतियों और उसके समाधान में उनकी भूमिका चर्चा कर सकते हैं। उनकी नदी, बरगद, गिलहरी व गौरैया आदि से मित्रता करा सकते हैं, किंतु कुछ और भी प्रयास हैं,जिन्ह...