Posts

Showing posts from October, 2024

रील्स के चक्कर में रियल की मौत

Image
  रील्स के चक्कर में रियल की मौत   रील ( Reels) एक प्रकार की छोटी , संक्षिप्त वीडियो होती है , जिसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर साझा किया जाता है। रील बनाने का प्रारंभिक इतिहास टिक्टॉक   के साथ जुड़ा हुआ है , जिसने दुनिया भर में छोटी-छोटी वीडियो बनाने का ट्रेंड शुरू किया। इस प्लेटफार्म पर उपयोगकर्ता 15-30 सेकंड की वीडियो बनाकर विभिन्न संगीत , डायलॉग्स , और प्रभावों के साथ उसे साझा कर सकते थे। टिक्टॉक    की लोकप्रियता के बाद , इंस्टाग्राम   और यू ट्यूब   ने भी अपने प्लेटफार्म पर रील्स और शॉर्ट्स   जैसे फीचर्स शुरू किए , जिससे उपयोगकर्ता छोटे वीडियो बनाकर पोस्ट कर सकें। रील्स ने निश्चित रूप से युवाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मंच दिया है , लेकिन इसके साथ ही इसके दुष्परिणामों को समझना और उनसे बचाव करना भी आवश्यक है। जिम्मेदारीपूर्वक रील्स का उपयोग करना चाहिए ताकि यह मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक योगदान दे सके। सोशल मीडिया के चलते बच्चों और युवाओं में सामाजिक दिखावे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। युवा फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए एक-दूसरे की देखा...

बुजुर्ग ना हो तो घर घर नहीं रहता

Image
  बुजुर्ग ना हो तो घर घर नहीं रहता छत नहीं रहती दहलीज़ नहीं रहती दीवारों दर नहीं रहता           घर में बुजुर्ग ना हो तो घर घर नहीं रहता । एक अक्टूबर को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाता है। समाज और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाने और मार्गदर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिकों के योगदान को सम्मान देने के लिए इस आयोजन का फैसला संयुक्त राष्ट्र ने 1990 में लिया था। इस दिन पर वरिष्ठ नागरिकों और बुज़ुर्गों का सम्मान किया जाता है। वरिष्ठों के हित के लिए चिंतन भी होता है। प्रश्न है कि दुनिया में वृद्ध दिवस मनाने की आवश्यकता क्यों हुई ? क्यों वृद्धों की उपेक्षा एवं प्रताड़ना की स्थितियां बनी हुई हैं ? चिंतन का महत्वपूर्ण पक्ष है कि हम पतन के इस गलत प्रवाह को रोकें क्योंकि सोच के गलत प्रवाह ने न केवल वृद्धों का जीवन दुश्वार कर दिया है बल्कि आदमी - आदमी के बीच के भावात्मक फ़ा...