Posts

Showing posts from December, 2020

नया वर्ष 2021... नई चुनौतियां....नई आशाएं….नई संभावनाएं...

Image
  नया वर्ष 2021... नई चुनौतियां....नई आशाएं …. नई संभावनाएं... कोरोना महामारी से व्यथित वर्ष 2020 में जीवन के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व आर्थिक-सामाजिक आपदाएं , संकट , चुनौतियाँ और कठिनाइयां देखने को मिलीं। इन चुनौतियों ने 2021 के रूप-स्वरूप में भी आमूल-चूल बदलाव कर दिया है । आइए , नज़र डालते हैं उन चुनौतियों पर , जो भविष्य पर असर डालेंगी- 1.स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बजट में अधिक राशि का आवंटन करना और नए शोधकार्य को बढ़ावा देना- कोरोना वायरस से हुए दुष्परिणामों ने स्वास्थ्य-सेवाओं की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है । विकसित देश भी ऐसे में लाचार दिखाई दिए । 2. ज़्यादा स्मार्ट शहरों का उद्भव - संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार 2050 में दुनिया की 10 अरब आबादी के आधे से ज़्यादा लोग सिर्फ़ 10 विकसित देशों में रह रहे होंगे ।जैसे-जैसे गांवों की आबादी शहरों की ओर पलायन करेगी , नये रोज़गार पैदा करने और शहरी सेवाओं को बनाए रखने का दबाव और बढ़ेगा । 3.मानव और प्रकृति के संबंधों की पुनर्स्थापना- महीन धूलकणों ने हमारी हवा को और प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़ों ने महासागरों को भ...

एकांत

Image
  एकांत विश्व विख्यात कवि और उपन्यासकार डी.एच लॉरेंस की प्रसिद्ध रचना है-सॉलीट्यूड , जिसके अंश से एकांत की बात आरंभ करते हैं-   लोग अकेलेपन की शिकायत करते हैं मैं समझ नहीं पाता वे किस बात से डरते हैं अकेलापन तो जीवन का चरम आनंद है , जो है निःसंग सोचो तो , वही है स्वच्छंद  जो है अकेला झांककर देखता है आगे की राह को पहुंच से बाहर की दुनिया अथाह को तत्वों के केंद्र-बिंदु से होकर एकतान बिना किसी बाधा के करता है ध्यान विषम के बीच छिपे सम का अपने उद्गम का । वास्तव में एकांत ढूँढने के कई सकारात्मक कारण हैं । एकांत की चाह किसी घायल मन की आह भर नहीं , जो जीवन के कांटों से बिंध कर घायल हो चुका है , एकांत सिर्फ उसके लिए शरण मात्र नहीं । यह उस इंसान की ख्वाहिश भर नहीं , जिसे इस संसार में ‘फेंक दिया गया हो’ और वह फेंक दिए जाने की स्थिति से भयभीत होकर एकांत ढूंढ रहा हो । हम जब एकांत में होते हैं , वही वास्तव में होते हैं ।एकांत हमारी चेतना की अंतर्वस्तु को पूरी तरह उघाड़ कर रख देता है । अंग्रेज़ी का एक शब्द है-आइसोनोफीलिया । इसका अर्थ है-अकेलेपन , एकांत स...