Posts

मेरी माटी,मेरा देश

Image
मेरी माटी , मेरा देश मेरी माटी , मेरा देश , गौरव से भरपूर , झरने-नदियां-पहाड़-खेत-बगीचे मनोहर समृद्ध सुंदर , भव्य प्रकृति-संपदा यहाँ सांस्कृतिक विरासत मूल्यवान धरोहर। साहस , संकल्प , और समर्पण की धरती , मेरा देश है अनेकता में एकता की स्थली , भारत माता की जय , वन्दे मातरम् भरती। मेरी माटी , मेरा देश , मेरा प्यार , सुनहरे सवेरे की किरनों का आगमन यहाँ ऊँचे शिखरों से समुंदर के गहरे तल तक मेरी माटी , तुझमें ही है मेरा जीवन , तू है मेरी आत्मा का आधार , जब-जब स्पर्श करती हूँ तुझे , मेरी माटी , तब-तब होता है मेरा उद्धार ॥ हर धर्म , जाति , और भाषा का गौरव है यहाँ , मेरा देश! मेरी माटी! तू ही है मेरी पहचान , हम सब एक साथ बसते-साथ मिलकर बढ़ते जीवनदायिनी! तू ही तो मेरी आन-बान-शान ॥ "मेरी माटी , मेरा देश" एक उदात्त भावना है , जो हर भारतीय के दिल में बसी है। हम सभी के लिए हमारी माटी और हमारा देश अत्यंत महत्वपूर्ण  हैं। यह न केवल हमारी जन्मभूमि है , बल्कि हमारी पहचान और आत्मविश्वास का प्रतीक भी  है। "मेरी माटी , मेरा देश" यह वाक्य हमारे दिलों को छू लेने वाला है , क्यों...

आओ, मन के रावण को मारें

Image
  आओ, मन   के रावण को मारें रावण का पुतला हर साल जलाते , आओ अब कुछ नया विचारें। आओ,मन के रावण को मारें।। काम क्रोध मद लोभ दंभ , दुर्भाव द्वेष को दूर भगाएं । दहन करें दुर्गुण का अपने , शुभ विचार मन में उपजाएं ।। रोम-रोम में राम बसाकर , मन के अशुभ भाव को जारें। आओ,मन के रावण को मारें।। असली विजयादशमी होगी , जब हम विजय करेंगे मन पर। निर्मल दृष्टि तभी होगी जब , करें नियंत्रण स्वयं के तन पर।। एक भी दुर्गुण त्याग दिया यदि , पावन पर्व दशहरा होगा। अच्छाई को अपनाएं तो , सब का भविष्य सुनहरा होगा।। हों निष्कलुष सभी जन के मन , हाथ जोरि कर श्री राम पुकारें। आओ, मन   के रावण को मारें ।। शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि अर्थात विजयादशमी के बारे में विभिन्न ग्रंथों में उल्लेख है। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है , ' सर्वदुखशमनी श्यास्करी लाभदा च दशमी निरंतरम। अर्थात यह तिथि समस्त दु:खों का शमन करने वाली , यशदायिनी तथा निरंतर लाभ प्रदान करने वाली है। वहीं चिंतामणि जी   का कथन है , ' आश्विन शुक्ल दशमी विजयदायिनी है। श्रवण नक्षत्र से संयुक्त होने पर...

साइबर क्राइम- जानें कुछ ज़रूरी बातें

Image
  साइबर क्राइम- जानें कुछ ज़रूरी बातें   साइबर अपराध उन आपराधिक गतिविधियों को संदर्भित करता है जो प्राथमिक उपकरण या माध्यम के रूप में कंप्यूटर , कंप्यूटर नेटवर्क या इंटरनेट का उपयोग करके की जाती हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के अपराध करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग शामिल है , जो अक्सर वित्तीय लाभ , सूचना चोरी या सेवाओं में व्यवधान के लिए व्यक्तियों , संगठनों या सरकारों को लक्षित करता है। साइबर अपराध एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बन गया है क्योंकि दुनिया तेजी से डिजिटल तकनीक और इंटरनेट पर निर्भर हो रही है। साइबर अपराध से संबंधित मुद्दे कंप्यूटर सिस्टम , कंप्यूटर नेटवर्क और इंटरनेट के माध्यम से संचालित आपराधिक गतिविधियों की व्यापकता और प्रभाव के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों , चिंताओं और नकारात्मक परिणामों को संदर्भित करते हैं। इन मुद्दों का व्यक्तियों , व्यवसायों , सरकारों और समग्र रूप से समाज पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। साइबर अपराध की पहुंच वैश्विक है , और अपराधी दुनिया में कहीं से भी काम कर सकते हैं , जिससे उन्हें ट्रैक करना और पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। कानून प्र...

प्यारे बापू

  प्यारे बापू अच्छे बापू सब झूठों में सच्चे बापू तुमको मालूम ये सब जितने कूड़ा-करकट खेल रहे हैं ये सब तुमको झेल रहे हैं ये पाएँ तो धर्म बेच दें देश बेच दें तुमको भी विदेश भेज दें इनको कुछ भी पड़ी नहीं है ये तो सारे पैसे-वैसे जातिवाद पर नाच रहे हैं लिए पोथियाँ संविधान की झूठ-मूठ का बाँच रहे हैं ग़ज़ब देश है ग़ज़ब लोग हैं हर चौराहे झाड़ू-झाड़ू खेल रहे हैं नई नई   लाठी थामे सत्य , अहिंसा पेल रहे हैं रोड पटी है गड्ढे-गड्ढे बहुत भीड़ है बहुत जाम है सबके अपने ताम-झाम हैं लॉजिक रीजनिंग लॉक बंद है अल्लाह-अल्लाह राम-राम हैं सब अच्छा है सब सच्चा है इनकी छोड़ो अपनी बोलो कहाँ आजकल रमे हुए हो किन बातों पर जमे हुए हो क्या कहते हो मौन धरे हो बापू तुम भी बहुत बुरे हो बोलो बापू प्यारे बापू अच्छे बापू सब झूठों में सच्चे बापू