विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) की शुभकामनाएं
विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) की शुभकामनाएं विश्व हिंदी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है। आइए, देखेँ, हिंदी का अंतर्राष्ट्रीय रूप-स्वरूप और सामर्थ्य कैसा है? हिंदी के अंतर्राष्ट्रीय सामर्थ्य विषय पर चर्चा करने से पूर्व आइए , हिंदी भाषा का इतिहास पर दृष्टिपात करते हैं ।हिंदी भाषा का इतिहास लगभग एक हज़ार वर्ष पुराना माना गया है। हिंदी भाषा व साहित्य के जानकार अपभ्रंश की अंतिम अवस्था ' अवहट्ठ ' से हिंदी का उद्भव स्वीकार करते हैं। चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने इसी अवहट्ठ को ' पुरानी हिंदी ' नाम दिया। अपभ्रंश की समाप्ति और आधुनिक भारतीय भाषाओं के जन्मकाल के समय को संक्रांतिकाल कहा जा सकता है। हिंदी का स्वरूप शौरसेनी और अर्धमागधी अपभ्रंशों से विकसित हुआ है। 1000 ई. के आसपास इसकी स्वतंत्र सत्ता का परिचय मिलने लगा था , जब अपभ्रंश भाषाएँ साहित्यिक संदर्भों में प्रयोग में आ रही थीं। यही भाषाएँ बाद में विकसित होकर आधुनिक भारतीय आर्य ...