कहां लें एडमिशन? आज का सबसे बड़ा प्रश्न ?? 20.09.2021
कहां लें एडमिशन ? आज का सबसे बड़ा प्रश्न ?? किसी भी स्टूडेंट के जीवन में हायर सेकेंडरी पास करने के बाद सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होता है कि उसे किस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहिए ? अक्सर लुभावने विज्ञापन , सुनी-सुनाई बातों और दूसरों की देखा-देखी बच्चे और अभिभावक गलत कॉलेज का चुनाव कर लेते हैं , जो स्टूडेंट के करियर के लिए बुरा साबित होता है |8 बातें एडमिशन से पहले पता करेंः एक्रीडिटेशन - किसी भी संस्थान के एक्रीडिटेशन की जांच जरूर करें। सच तो यह है कि जॉब मार्केट में उसी डिग्री को मान्यता दी जाती है जो किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से हासिल की गई हो। ग्रैजुएशन रेट - किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट होने वाले छात्रों की संख्या का सही अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इससे दाखिला संबंधी संभावना की जानकारी आपको मिल सकेगी। रिटेंशन रेट - अगर किसी यूनिवर्सिटी की ऊंची रिटेंशन रेट है तो इसका सीधा-सा मतलब है कि वहां के बच्चे पढ़ाई से संतुष्ट हैं। यही वजह है कि नए क्लास में जाने पर यूनिवर्सिटी या कॉलेज नहीं बदल रहे हैं। करियर पर ध्यान - यह इस बात को बताता है कि यूनिवर्सिट...