चलो, पिकनिक चलें!!
चलो , पिकनिक चलें!! पिछले दिनों एक फिल्म देख रही थी … फिल्म पुरानी थी और उसमें पूरे परिवार का पिकनिक जाना...उनका वहां चादर बिछाकर , टोकरी खोलकर खाने का सामान आपस में बांट कर खाना , बच्चों का बॉल से और बड़ों का बैडमिंटन खेलना , इस देखकर कुछ याद आया , अरे! आजकल तो हम पिकनिक जाते ही नहीं। तो सोचा कि क्यों न आज पिकनिक चलें? पिकनिक जीवन में मनोरंजन और सुखद अनुभवों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें सामान्य दिनचर्या और दैनिक तनाव से दूर रखकर मनोरंजन , आराम और परिवार या मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करता है। जीवन में पिकनिक क्यों है ज़रूरी ? स्वास्थ्य लाभ: पिकनिक एक अच्छा व्यायाम का माध्यम हो सकता है। खुले आसमान में फिजिकल एक्टिविटी जैसे चलना , दौड़ना , फ्रिस्बी खेलना , खेल , ट्रेकिंग , स्विमिंग आदि स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा , पिकनिक के दौरान आप ताजगी भरी हवा इन्हेल करते हैं जो आपके शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद होती है। हम खुल...