सुजॉय और अभिलाषा के शुभ-विवाह पर

 सुजॉय और अभिलाषा के शुभ-विवाह पर....❤️❤️

आज सजे हैं सपनों के दीप,

महक उठे हैं जीवन के गीत।

सुजॉय और अभिलाषा का यह शुभ मिलन,

बन जाए प्रेम का अनुपम संगीत।

माँ सुजाता की ममता का आँचल,

पिता सुदीप का स्नेहिल विश्वास।

बनें सदा जीवन के पथ-प्रदर्शक,

देते रहें हर पल शुभ आशीष का प्रकाश।

सम्मान, समर्पण और अपनापन,

हर रिश्ते की पहचान बने।

एक-दूजे का हाथ थामे तुम,

हर मौसम में मुस्कान बने।

सुख में विनम्र, दुःख में साहसी,

हर चुनौती का साथ निभाना।

विश्वास की डोर कभी न टूटे,

प्रेम का दीप सदा जलाना।

ईश्वर से है यही प्रार्थना,

हर दिन नई खुशियाँ बरसें।

घर-आँगन हँसी से गूँज उठे,

सपनों के सारे सुमन महकें।

दादी बाबा, नानी नाना का

आशीष सदा तुम्हारे संग रहें।

जीवन-पथ पर प्रेम, समृद्धि,

सौभाग्य के दीप निरंतर जलें।

शुभ हो यह मंगल परिणय,

सदा प्रेम का रहे अभिनंदन।

सुजॉय और अभिलाषा का जीवन

बने सुख, शांति और आनंद का वंदन।

Comments

Popular posts from this blog

EPISODE-5 गंगा तेरा पानी अमृत 13/03/26

EPISODE-15 लव.. यू ज़िंदगी! 31/07/26

EPISODE-12 मत कर अभिमान रे बंदे! 19/06/26