बेटा सारांश

 बेटा सारांश, जीवन तुम्हारा खुशियों का मधुमास रहे,

हर दिन नया सवेरा हो, हर पल में उल्लास रहे।

तुम्हारे सपनों को पंख मिलें, हर मंज़िल तुम्हारे साथ चले,

मेहनत का हर एक कण बनकर, सफलता तुम्हारे हाथों पले।

माँ-पिता का आशीष सदा, आयुषी जीवन का श्रृंगार बने,

सद्गुण, साहस, प्रेम की ज्योति, हर पथ पर तुम्हारा द्वार बने।

जन्मदिवस पर यही दुआ है, मुस्कानों से संसार भरे,

दीर्घायु हो, सुखमय हो जीवन—हर क्षण तुम्हारा स्वर्णिम निखरे।

Comments

Popular posts from this blog

EPISODE-5 गंगा तेरा पानी अमृत 13/03/26

EPISODE-15 लव.. यू ज़िंदगी! 31/07/26

EPISODE-12 मत कर अभिमान रे बंदे! 19/06/26