जन्मदिन की शुभकामनाएँ – प्यारी बिटिया मोनिका के नाम

 जन्मदिन की शुभकामनाएँ – प्यारी बिटिया मोनिका के नाम


मोनिका my darling, जन्मदिवस पर ढेरों स्नेह-आशीष हमारा,

खुशियों से महके जीवन तुम्हारा, चमके हर दिन सितारा।


प्रेम, विश्वास और मुस्कानों से हर आँगन तुम्हारा भर जाए,

हर सपना साकार हो तुम्हारा, हर इच्छा पूरी हो जाए।


अक्षर संग तुम्हारा पावन बंधन, सदा अटल और मधुर बना रहे,

हर सुख-दुख में साथ निभाते, प्रेम का दीप सदा जला रहे।


मम्मी-पापा का आशीर्वाद यही है-सौभाग्य सदा तुम्हारा शृंगार बने,

आशी-अपूर्व की कामना यही है- कि जीवन तुम्हारा उत्सव बने।

Comments

Popular posts from this blog

EPISODE-5 गंगा तेरा पानी अमृत 13/03/26

EPISODE-15 लव.. यू ज़िंदगी! 31/07/26

EPISODE-12 मत कर अभिमान रे बंदे! 19/06/26