सपने आते हैं

 सपने आते हैं



जीवन-सत्य के रिसते घावों पर
मलहम मलते हैं
उनकी टीसनिशान तक
मिटा देते हैं ।

जीवन के अंधेरों को उजालों में,
शुष्कता को सरसता में
ठहराव को गति में
बदल देते हैं वे ।

दुनिया सुंदर लगती है,
जीवन-जिजीविषा बढ़ती है
कठिनाइयां-कर्कशता झेलने की
क्षमता लौट आती है ।

यदि स्वप्न नहीं होते
तो क्या हम जी पाते ?
शायद नहीं...............

Comments

Popular posts from this blog

EPISODE-5 गंगा तेरा पानी अमृत 13/03/26

EPISODE-12 मत कर अभिमान रे बंदे! 19/06/26

EPISODE-15 लव.. यू ज़िंदगी! 31/07/26