EPISODE-8 हर मुस्कराहट मुस्कान नहीं होती 24/04/2026

EPISODE  8

हर मुस्कराहट मुस्कान नहीं होती 24/04/2026

INTRO MUSIC

नमस्कार दोस्तों! मैं मीता गुप्ताएक आवाज़एक दोस्तकिस्से  कहानियाँ सुनाने वाली आपकी मीत। जी हाँआप सुन रहे हैं मेरे पॉडकास्ट, ‘यूँ ही कोई मिल गया’ के दूसरे सीज़न का अगला एपिसोड ...जिसमें हैंनए जज़्बातनए किस्सेऔर वही पुरानी यादें...उसी मखमली आवाज़ के साथ...। जी हाँ दोस्तोंजीवन के रास्ते पर चलते  चलते हमें न जाने कितनी कहानियाँकितने किस्से मिल जाते हैं, इनमें से कुछ हमें हमेशा याद रह जाते हैंहै न दोस्तों! आज हम बात करेंगे मुस्कराहट कीमुस्कराहट जो सभी को प्यारी लगती हैऔर भोली  सी मुस्कराहट के सामने कठोर हृदय वाला व्यक्ति भी झुक जाता है। लेकिन क्या हर मुस्कराहट मुस्कान होती है? वो भी सच्ची वाली!

MUSIC 

हर मुस्कराहट मुस्कान नहीं होती’ ये एक मशहूर गीत की पंक्तियाँ हैं, जिनका संबंध हमारी भावनाओं सेसंवेदनाओं सेहमारे मनुष्य होने या यूँ कहूँमनुष्य बने रहने से गहराई से जुड़ा हुआ है। इसका अर्थ है कि किसी व्यक्ति का मुस्कराना यह नहीं बताता कि वह वास्तव में खुश हैहो सकता है कि उसकी मुस्कराहट के पीछे कोई ऐसा दर्द या ऐसा दुख छुपा होजिसे दुनिया देख ही नहीं पाती।

कुछ साल पहले मैंने एक खबर पढ़ी थीआज उसी के हवाले से बात को शुरू करती हूँ। एक भारतीय अभिनेता अचानक अमेरिका के एक शहर के रिहैबिलिटेशन सेंटर में मिले, पिछले 10 सालों से उनका कोई अता  पता नहीं थालेकिन उनके सच्चे दोस्तों ने उन्हें ढूंढ ही निकाला और उनका इलाज करवाया। सबसे पहले तो ऐसी दोस्ती को सलाम! अगर कुछ सच्चे दोस्तों ने उनके साथ ना दिया होतातो स्थिति और भी भयानक हो सकती थीकोई हँसता खिलखिलाता  मुस्कराता व्यक्ति अचानक हमारे बीच से गायब हो जाता और हमें पता भी नहीं चलता। अपना देश छोड़कर वह परदेस में रिहैबिलिटेशन सेंटर में पाया जाता है, जहाँ उसके पास कोई अपना नहीं होता है । आप ही बताइए दोस्तों! क्या रिहैबिलिटेशन सेंटर के डॉक्टर, मनोवैज्ञानिक या मनोचिकित्सक किसी के मन की अतल गहराइयों में जाकर दर्द की तलहटी को छू सकते हैंमान लिया कि वे इलाज करते हैं और मरीजों को ठीक भी करते हैंकिंतु ऐसे में सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती हैउन अपनों कीजो अपनत्व दे सकेंउस भावना की, जिसमें प्यार की कोमल छुअन होजो केवल एक प्यार करने वाला ही दूसरे को दे सकता है। डॉक्टर अपने मरीज़ के इलाज पर ध्यान देते हैंउसी पर फोकस करते हैंलेकिन वह प्यारवह अपनापनजो किसी के दिल को छू लेदरअसल वह तो कोई अपना ही कर सकता है। जिनके बारे में मैं बात कर रही हूँउनको आप सभी जानते हैं। एक बहुत प्यारा  सा मुस्कराता  सा चेहराजिस पर भोलापन और मासूमियत छलकती थी। अरे! अभी भी याद नहीं आयायाद कीजिए ‘अर्थ’ फिल्म का कैफ़ी आज़मी का लिखा वह गीत जिसे जगजीत सिंह ने बड़ी ही सुंदरता से गाया थाकिस पर फिल्माया गया था?

तुम इतना जो मुस्करा रहे हो?

क्या गम है जिसको छुपा रहे हो?

MUSIC

दोस्तों! एक बात मेरी समझ नहीं आती कि क्यों लोग अपने चेहरे पर झूठी मुस्कराहट चिपकाए घूमते हैंअंदर  अंदर रो लेनाबाहर  बाहर हँस लेनाक्या यह तरीका ठीक है? अरे भाई! दुख हैतो भाईदुखी हो लोइसमें क्या शर्मानाइसमें क्या संकोच करनारोने का मन कर रहा हैतो रो लो जी भर केक्या यह ज़रूरी है कि दुनिया के सामने एक प्लास्टिक की हँसी चिपकाई जाएदर्द हैतो उसे महसूस किया जाएना कि उसे पाला जाएप्रेम हैतो उसे भी महसूस किया जाएउसे अनदेखा ना किया जाए। हम दर्द को भी छुपाते हैं और प्रेम को भी। 

क्या दुनिया से डर कर...?

पर हम डरते क्यों है?

आप ही बताइए दोस्तों! अपने गम को छुपा कर मुस्काएँक्यों?

ऐसा करके हम प्रकृति के विपरीत चलते हैंहम दर्द में मुस्काते हैं और खुश होने पर भी खुशी को दबा लेते हैं। खुलकर हँसते नहींखुलकर रोते भी नहींहाय! लोग क्या कहेंगेइसलिए मन की बात कभी मन से निकलती ही नहीं और फिर एक दिन, जब यह आँसू बनकर निकलती है, तब उस एक दिन ये आँसू जहर बन जाते हैं, सुनामी ले आती हैहमें भिगो  भिगो डालते हैं, हमें सराबोर कर डालते हैं।

MUSIC

क्या आपका मन नहीं करता पूछने काकि भाई तुम इतना क्यों मुस्करा दिएकि दर्द अपनी पराकाष्ठा पर पहुँच गया और तुम्हें इस सुंदर दुनिया से बेखबर कर दिया। नैनों ने अब मुस्कराना बंद कर दिया। तुम्हारी मुस्कराहट वह निश्छल  मुस्कान नहीं रही। यह एक चेतावनी भी है कि सुनोयदि तुमने सच्ची सहज मुस्कान अपने होठों पर नहीं खिलाई और गम छुपा कर मुस्काते रहेतो यह प्लास्टिक की हँसीएक दिन बीमारी बन जाएगी।

दोस्तों! ‘प्लास्टिक की हँसी’ यानी वह हँसीजो दिखावे के लिए या किसी दबाव के कारण होती हैजहाँ असली भावनाएँ ओट मेंपरदे में छिपी होती हैं। जबकि  सच्ची हँसी दिल की गहराइयों से निकलती है—बिना किसी प्रतिबंध केबिना किसी नकाब केबिना किसी मुखौटे केऐसी हँसीजिसमें मन की खुशी छलक  छलक जाती है।

हालांकियह भी सोचने की बात है कि कभी  कभी जो हँसी शुरुआत में नकली लगती हैसमय के साथ उसमें कुछ सच्चाई भी समा जाती है। कई बार जब हम किसी कठिन परिस्थिति में भी हँसते हैंतो यह शुरुआत में सिर्फ़ एक तरह का ठट्ठा  मसखरा व्यवहार हो सकता हैलेकिन धीरे  धीरे वही हँसी मानसिक शांति और सामंजस्य का प्रतीक बन जाती है। दरअसलहँसी का स्वरूप बहुत जटिल होता है—वह बाहरी भावनाओं का ही नहींबल्कि हमारे भीतरी संघर्षों और आत्म  विकास की कहानी बयाँ करती है।

सच्ची हँसी में वह सहजता और वह आत्मीयता होती हैजो न सिर्फ चेहरे पर बल्कि पूरे अस्तित्व में झलकती हैजबकि प्लास्टिक की हँसी में अक्सर वह गहराई नहीं होती। दरअसल जीवन में वास्तविक आनंद का आना भी एक आंतरिक प्रक्रिया हैजिसे समाज या बाहरी परिस्थितियाँ अक्सर नकाब में छुपा देती हैं।

MUSIC

क्या आपने कभी महसूस किया है कि कभी  कभी हम सब के अंदर एक तरह का 'नकलीहँसने का दबाव होता हैजो कि वास्तव में हमारे भीतर के संघर्ष या अनकहे दर्द को ढकने के लिए होता हैइस विषय को और भी गहराई से समझने के लिए, यह तो बताइए कि आप किस बात को सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं—वास्तविक आनंद की वह सहजताया फिर सामाजिक अपेक्षाओं के अनुकूल हँसना?"सच्ची हँसी और प्लास्टिक हँसी में मूल अंतर उनके जन्म और अनुभव के अंदर छिपा होता है।

सच्ची हँसी दिल से निकलती है। यह एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है, जिसमें हम खुशीराहत या गहरे आनंद के क्षण अनुभव करते हैं। हमारी आतंरिक अवस्थाभावनाओं का उजागर होना और शरीर में उत्पन्न होने वाले हार्मोन्स—जैसे एँडोर्फिन—इस हँसी के साथ जुड़ जाते हैं। यही वजह है कि सच्ची हँसी न केवल मन को ताज़गी और मानसिक शांति देती हैबल्कि दूसरों में भी एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। यह हँसी अनायासबिना किसी दबाव केऔर पूरी तरह से प्रामाणिक होती है।  जबकि प्लास्टिक हँसी अक्सर सामाजिक परिस्थितियों या दबाव के कारण उत्पन्न होती है। यह दिखावे की हँसी होती हैजो कभी  कभी परिस्थितियों को सहज दिखाने या किसी अनुचित स्थिति से उबरने के लिए उपयोग की जाती है। इसमें वह स्वाभाविक गर्मजोशी कहाँजो सच्ची हँसी में होती है।

MUSIC 

सच कहूँ तो दोस्तों! सच्ची हँसी हमारे दिल की गहराइयों से निकलती है और आत्मा के आनंद का प्रमाण होती हैजबकि प्लास्टिक हँसी सामाजिक अपेक्षाओं या आँतरिक भय से प्रेरित एक प्रकार का मुखौटा होती है या यूँ कह सकते हैं कि ऐसे में हम एक चेहरे पर दूसरा चेहरा लगा लेते हैं। क्या आपके जीवन में ऐसे क्षण आए हैंजब आपने महसूस किया हो कि आपकी हँसी में सच्चाई के साथ  साथ आड़ में कुछ और भी छिपा हैहाँहँसी सामाजिक संबंधों पर गहरा असर डालती है। इस हँसी से निकलने वाली स्वाभाविक गर्मजोशी और आत्मीयता तुरंत ही लोगों को आपके करीब लाती है। जब हम दोस्तों या परिवार के साथ दिल खोलकर हँसते हैंतो यह एक प्रकार का गैर  मौखिक संदेश होता है कि हम में सहानुभूति और समझदारी हैजो आपसी संबंधों को और गहरा करती है।  हँसी एक सार्वभौमिक भाषा हैजो लोगों के बीच की दीवारों को गिराती है और एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना को बढ़ावा देती है। तो आइए न मेरे साथऔर किसी की सच्ची मुस्कराहटों पर निसार हो जाएँताकि किसी का दर्द मिटा सकेंकिसी के वास्ते दिल में प्यार की गंगा बहा सकेंक्योंकि जीना इसी का तो नाम हैसही कहा न दोस्तों!

MUSIC

सच  सच बताइएगा दोस्तों! आप भी तो सच्ची मुस्कान पर ही निसार होते हैं न..। ऐसे बहुत से किस्से  कहानियाँ आपके पास भी होंगी। मेरी यादों के सफ़र में मेरे हमराही बनिए। मैसेज बॉक्स में अपने विचारअपनी भावनाएँ लिखकर भेजिएभेजिएगा ज़रूरमुझे इंतज़ार रहेगा.....और आप भी तो इंतजार करेंगे न ....अगले एपिसोड का...करेंगे न दोस्तों!

सुनते रहिएसुनाते रहिए..हो सकता हैसच्ची मुस्कान की इस कहानी में आपकी भी सच्ची हँसी छिपी हो.....! मेरे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए...मुझे सुनिए....औरों को सुनाइए....मिलती हूँ आपसे अगले एपिसोड के साथ...

नमस्कार दोस्तों!....वही प्रीत...वही किस्से  कहानियाँ  लिए.....आपकी मीत.... मैंमीता गुप्ता...

END MUSIC

 

Comments

Popular posts from this blog

यूँ ही कोई मिल गया सीज़न-2

EPISODE-5 गंगा तेरा पानी अमृत 13/03/26

पल पल दिल के पास, वो रहता है...